जिला स्तरीय कला उत्सव तीन से

समग्र शिक्षा अभियान के द्वारा छात्र-छात्राओं में बहुमुखी प्रतिभा का विकास के लिए इस वर्ष भी कला उत्सव का आयोजन किया जाएगा.

बिहारशरीफ. समग्र शिक्षा अभियान के द्वारा छात्र-छात्राओं में बहुमुखी प्रतिभा का विकास के लिए इस वर्ष भी कला उत्सव का आयोजन किया जाएगा. कला उत्सव 2025 के अन्तर्गत विद्यालय स्तर से लेकर जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में जिले के 9वीं से 12वीं कक्षा के सभी विद्यालियों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. उक्त आशय की जानकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि इसके लिए जिले के सभी माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिशानिर्देश जारी किये गये है. सर्व प्रथम विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसके बाद विद्यालय स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. वैसे छात्र- छात्राओं को प्रतिभागिता में प्राथमिकता दी जायगी, जिनके द्वारा पहले इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया गया है. एक छात्र- छात्रा किसी भी एक श्रेणी में भाग ले सकते हैं.दिव्यांग विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाना अपेक्षित है. जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल उच्च विद्यालय में:-

जिला स्तरीय कला उत्सव 2025 का आयोजन 03 एवं 04 सितम्बर को नेशनल उच्च विद्यालय शेखाना, बिहारशरीफ में 09:30 पूर्वाहन में संपादित किया जायेगा. प्रत्येक विद्यालय के द्वारा प्रत्येक विद्या में प्रथम स्थान पर चयनित छात्र- छात्रा की कार्यक्रम में प्रतिभागिता होगी. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभागिता के लिए आवागमन आदि का व्यय संबंधित विद्यालय के छात्रकोष के संगत मद से किया जायेगा.

जिला स्तरीय विजेता भाग लेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में:-

जिला स्तरीय कला उत्सव 2025 में प्रत्येक विद्या में चयनित प्रथम विजेता छात्र- छात्राओं को पुनः उक्त तिथि को ही राज्य स्तरीय वैनर के साथ प्रस्तुति करायी जायेगी. उक्त प्रस्तुति की विडियों क्लिप तथा फोटोग्राफ विजेता छात्र- छात्रा के पासपोर्ट साईज की फोटो सहित प्रस्तुति संबंधी कम-से-कम 04 फोटो तथा पाठ सारांश जिला के गुगल डाईव से राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियागिता (ऑनलाईन) अन्तर्गत मूल्यांकन के लिए राज्य को उपलब्ध कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >