गारू(लातेहार). प्रखंड के मायापुर पंचायत में मनरेगा योजना के तहत आम बागवानी के एक दर्जन लाभुकों के बीच आम के पौधों का वितरण किया गया. इस अवसर पर प्रत्येक लाभुक को एक एकड़ भूमि पर 112 आम के पौधा मुहैया कराया गया. पंचायत के मुखिया सुभाष कुमार सिंह एवं रोजगार सेवक विश्वरंजन शर्मा ने संयुक्त रूप से सभी लाभुकों के बीच पौधा का वितरण किया. इस दौरान लाभुकों को पौधारोपण के बाद आम के पौधा के देख रेख से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गयी. मौके पर मुखिया श्री सिंह ने कहा कि मनरेगा योजना के अंतर्गत इस तरह की पहल न केवल आमदनी का स्रोत बनेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा. मौके पर लाभुक मुमताज अंसारी, अमृता कुजूर, प्रदीप कुजूर, विनीत कुजूर, आनन्द बरवा, प्रभात कुजूर, संजय सिंह, विजय सिंह, संजीता मिंज, समुद्री टोप्पो, लक्ष्मनिया केरकेट्टा समेत कई लाभुक उपस्थित थे.
करमा सामाजिक एकता व भाईचारे का संदेश देता है : सीओ
हेरहंज. प्रखंड के चिरू पंचायत अंतर्गत बरह्मोरिया बस स्टैंड के समीप करम जतरा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता रॉकी कुमार लोहरा व संचालन बिनोद भगत कर रहे थे. मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी दिवाकर दुबे व विशिष्ट अतिथि बीडीओ अमित कुमार, थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया, प्रमुख पार्वती देवी, उपप्रमुख विजय उरांव व अंचल निरीक्षक शोएब अख्तर ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. मुख्य अतिथि श्री दुबे ने कहा कि करमा हमारी सांस्कृतिक धरोहर है. यह भाई के प्रेम के साथ प्रकृति को बचाने का संदेश भी देता है. ऐसे मिलन कार्यक्रम से हमारी संस्कृति मजबूत होती है. आयोजन को सफल बनाने में करम जतरा समिति के लोगों ने अहम भूमिका निभाई. मौके पर समिति के अध्यक्ष रॉकी के अलावे सचिव महेंद्र भगत, महासचिव मणिलाल उरांव, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार भगत, उपकोषाध्यक्ष अशोक कुमार साव, मुख्य संयोजक बिनोद भगत, उपसंयोजक प्रेम कुमार गंझू, रामू भगत समेत अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
