Giridih News :तिसरी में स्वच्छता और पौष्टिक आहार लेने पर हुई चर्चा

Giridih News :तिसरी प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह मनाया जा रहा है. इसके तहत तिसरी आंगनबाड़ी केंद्र पूर्वी भाग में गुरुवार को इसका आयोजन किया गया. इसमें महिलाओं को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया.

वहीं, टीएचआर, गोद भराई, टीकाकरण व मुंहजूठी कार्यक्रम के अलावा गर्भवती, धातृ और बच्चों के वजन मापी की गयी. इस दौरान पोषक क्षेत्र की महिला समूह के सदस्यों के साथ बैठक भी की गयी. बैठक में स्वच्छता रखने व पोषक आहार लेने पर चर्चा हुई. महिलाओं को इसके लिए जागरूक किया गया. मौके पर आंगनबाड़ी सेविका सोनल शिवानी, सहायिका रानी सिंह, पोषण सखी अर्चना सहाय, एएनएम चंद्रानी बेसरा, सहिया तुलसी देवी, नीलम देवी, स्वीटी देवी, रूबी कुमारी, शिल्पी देवी, डोली कुमारी, ज्योति कुमारी, प्रीति कुमारी, दिव्या भारती, राजीना परवीन, सीता देवी, ज्योति साव, जाहिदा खातून, सुंदरी सोरेन, तरन्नुम परवीन, सफीना परवीन, अनु कुमारी आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >