दिल्ली में रहनेवाली युवती का मोबाइल झपटा

मुजफ्फरपुर. स्टेशन रोड पर शाम पांच बजे दो बदमाशों ने दिल्ली से आयी युवती का मोबाइल फोन झपट लिया. गजाना ने नगर थाना पहुंचकर ओडी पदाधिकारी को बताया कि वह

मुजफ्फरपुर.

स्टेशन रोड पर शाम पांच बजे दो बदमाशों ने दिल्ली से आयी युवती का मोबाइल फोन झपट लिया. गजाना ने नगर थाना पहुंचकर ओडी पदाधिकारी को बताया कि वह अपने भाई के साथ मामा की शादी के लिए शहर में आयी थी. उसके मामा का घर रक्सा इलाके में है. ट्रेन से आने के बाद वह ऑटो से मामा के घर जाने के लिए स्टेशन रोड की ओर बढ़ रही थी. जैसे ही वह मुख्य मार्ग पर पहुंची, पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया. वे इतनी तेजी से भागे कि कोई उन्हें पहचान भी नहीं सका. पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >