दीपिका बेसरा निर्विरोध बनीं जिला परिषद अध्यक्ष

- डीसी ने दिया निर्वाचन प्रमाण पत्र, पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ संवाददाता, जामताड़ा. समाहरणालय स्थित सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन कार्यक्रम निर्वाची पदाधिकारी

– डीसी ने दिया निर्वाचन प्रमाण पत्र, पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ संवाददाता, जामताड़ा. समाहरणालय स्थित सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन कार्यक्रम निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी रवि आनंद की उपस्थिति में मंगलवार को संपन्न हुई. जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए एक अभ्यर्थी दीपिका बेसरा ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. नामांकन प्रपत्र दाखिल करने के उपरांत संवीक्षा एवं राज्य निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कराया गया. इसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर दीपिका बेसरा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. डीसी ने नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष को प्रमाण-पत्र सौंपा. साथ ही उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी रवि आनंद ने बताया कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गयी है. शांतिपूर्ण व निष्पक्ष वातावरण में चुनाव संपन्न हुआ है. नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं. बता दें कि दीपिका बेसरा पूर्व में भी जिला परिषद अध्यक्ष पद पर रह चुकी हैं. यह उनकी दूसरी कार्यकाल होगा. मौके पर निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिप सदस्य सुरेंद्र मंडल, जिमोली बास्की, वंदना खां, वंदना देवी, रीना मंडल, मालती देवी सहित अन्य मौजूद थे. पूर्व जिप अध्यक्ष राधारानी सोरेन रहीं अनुपस्थित जिप अध्यक्ष चुनाव के दौरान मंगलवार को पूर्व जिलापरिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन अनुपस्थित रहीं. अविश्वास प्रस्ताव के बाद आठ जनवरी को उन्हें पद से हटा दिया गया था. अविश्वास प्रस्ताव के दौरान 19 उपस्थित सदस्यों में से 18 ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया था, जबकि एक सदस्य ने कोरा पेपर डाला था. अविश्वास प्रस्ताव जिला परिषद सदस्य दीपिका बेसरा ने राधा रानी सोरेन के विरुद्ध लाया गया था. नियमानुसार, उपस्थित सदस्यों के तीन-चौथाई वोट के बाद उन्हें पद से विमुक्त किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >