East Singhbhum News : दिघी एफसी बना टॉस का बॉस, मिले 3 लाख

चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में 62वें वर्ष ग्रामीण फुटबॉल का महाकुंभ आयोजित हुआ.

चाकुलिया.

चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में 62वें वर्ष ग्रामीण फुटबॉल का महाकुंभ आयोजित हुआ. दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को एसी ब्लैक टेल्को और दिघी एफसी के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. पेनाल्टी शूटआउट में भी फैसला नहीं हो सका. जिसके बाद टॉस हुआ और किस्मत ने दिघी फुटबॉल क्लब चाकुलिया का साथ दिया. दिघी फुटबॉल क्लब ने खिताब पर कब्जा जमाया. फाइनल मुकाबले के दौरान मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन तथा विशिष्ट अतिथि उकील सोरेन, बबलू सोरेन एवं बाबूलाल सोरेन उपस्थित थे. खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक मारकर चंपाई सोरेन ने फाइनल मुकाबले का उद्घाटन किया. रोमांचक मुकाबले का हजारों की संख्या में दुधियाशोल फुटबॉल मैदान में उपस्थित दर्शक गवाह बने. मौके पर अर्जुन हांसदा, उत्पल पात्र एवं गुलाब टुडू ने कमेंट्री की. मौके पर श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी सुनील भोक्ता, अध्यक्ष रामधन सोरेन, बासेत बास्के, चंपई सोरेन, पालू राम हेंब्रम, योगेंद्र बेसरा, नंदलाल टुडू, गालू सोरेन, कालीचरण मुर्मू, लीबा सोरेन, श्यामसुंदरपुर मुखिया हीरामणि हांसदा, जमुआ मुखिया फुलमनी मुर्मू आदि उपस्थित थे.

दुधियाशोल का फुटबॉल और मैदान दोनों ऐतिहासिक

चंपाई चंपाई सोरेन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुधियाशोल में फुटबॉल खेल और खेल का मैदान दोनों ऐतिहासिक है. खेल की इस लोकप्रियता को देखते हुए भविष्य में एक दिन दुधियाशोल में स्टेडियम जरूर बनायेंगे. कहा कि खेलकूद हमें अनुशासन सिखाता है. क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है. ऐसे आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच एवं अवसर मिलता है.

उपविजेता को मिले दो लाख नकद

विजेता टीम को कमेटी की ओर से तीन लाख नकद एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. वहीं उपविजेता टीम को 2 लाख नकद एवं ट्रॉफी दी गयी. तीसरे स्थान पर किंगफिशर फुटबॉल क्लब पोटका और चौथे स्थान पर एसएस स्पोर्टिंग फुटबॉल टीम पश्चिम बंगाल रही. जिन्हें 81-81 हजार के पुरस्कार मिले.

24 टीमों ने लिया भाग

जाहेर आयो एथलेटिक्स क्लब दुधियाशोल द्वारा आयोजित इस फुटबॉल प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >