Dhanbad News: अंतर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट में पीके राय कॉलेज विजेता

Dhanbad News: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब धनबाद के पीके राय मेमोरियल कॉलेज ने जीता. बेरमो के केबी कॉलेज में

Dhanbad News:

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब धनबाद के पीके राय मेमोरियल कॉलेज ने जीता. बेरमो के केबी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंतर कॉलेज पुरुष वॉलीबॉल टूर्नामेंट में 10 कॉलेजों ने हिस्सा लिया. फाइनल मैच गुरुवार को पीके राय कॉलेज धनबाद और केबी कॉलेज बेरमो के बीच खेला गया. इसमें केबी कॉलेज को 24-26, 25-20, 25-23, 25-19 अंक से पराजित कर पीके राय कॉलेज ने खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम की ओर से सनी यादव, नंदन यादव, पीयूष कुमार, सुमन कुमार, कृष्ण कुमार, साहिल यादव ने शानदार ब्लॉकिंग व अटैकिंग कर टीम को चैंपियन बनाया. टीम की जीत पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ कविता सिंह, अशोक कुमार मंडल, प्रो हिमांशु शेखर, जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >