Dhanbad Live: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सदर अस्पताल में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित

सदर अस्पताल में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया.

कई तरह की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं

डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना है. उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण कई तरह की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में समय पर जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की.

टीकाकरण और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी

इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, पोषण, टीकाकरण और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी. साथ ही मरीजों और उनके परिजनों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया. इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी पोस्टर और बैनर के माध्यम से भी जागरूकता फैलायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vicky Prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >