Buxar News: सड़क दुघर्टना में घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल

बुधवार को ‎डुमरांव प्रखंड कार्यालय के सामने एक अज्ञात बाइक सवार ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दिया.

डुमरांव. बुधवार को ‎डुमरांव प्रखंड कार्यालय के सामने एक अज्ञात बाइक सवार ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी गंभीर थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर कर छटपिटाने लगी, मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. घटनास्थल पर अफरातफरी के बीच किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था सभी लोग नजारा देख रहे थे. उसी समय संयोग से वहां से गुजर रहे युवा भाजपा नेता दीपक यादव ने इंसानियतका दिखाते हुए हुए बिना देर किए घायल महिला को तुरंत एक ई-रिक्शा की मदद से नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया. घायल महिला की पहचान लालगंज कड़वी निवासी सरोजा देवी (45 वर्ष), पति कन्हैया राम के रूप में हुई है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के द्वारा तुरंत घायल महिला की इलाज शुरू किया गया. ‎हालांकि महिला की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया. हादसे की सूचना मिलते ही महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी जुट गए. परिजनों तथा मौके पर मौजूद लोगों ने खासकर भाजपा नेता दीपक यादव का सराहना करते हुए आभार जताया. उन्होंने कहा कि दीपक यादव की तत्परता से ही घायल महिला को समय पर सही उपचार हो पाया नहीं तो स्थिति और बिगड़ सकती थी. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने भी दीपक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्य से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचता हैं. वहीं, डॉक्टरों से प्राथमिक इलाज व रेफर के बाद जानकारी मिली कि घायल महिला की स्थिति अब सामान्य हो रही है, इसके साथ ही घायल महिला की इलाज जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raviranjan kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >