देश की आजादी के लिए मुजफ्फरपुर के 103 क्रांतिवीरों ने दी थी शहादत

बिहार डिक्शनरी ऑफ मार्टियर्स में शहीदों की सूची प्रकाशित उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर देश की आजादी में पुराना मुजफ्फरपुर यानी वैशाली, सीतामढ़ी व शिवहर के 103 क्रांतिवीरों ने अपनी शहादत दी.

बिहार डिक्शनरी ऑफ मार्टियर्स में शहीदों की सूची प्रकाशित उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर देश की आजादी में पुराना मुजफ्फरपुर यानी वैशाली, सीतामढ़ी व शिवहर के 103 क्रांतिवीरों ने अपनी शहादत दी. अंग्रेजी हुकूमत ने 1857 से 1947 के बीच इन क्रांतिकारियों को फांसी दिया, गोली मारी या या जेल में यातनाएं देकर किया. बिहार डिक्शनरी ऑफ मार्टियर्स (वॉल्यूम चार) में प्रो अशोक अंशुमन ने शहीदों को सूचीबद्ध किया है. पुस्तक का प्रकाशन संस्कृति मंत्रालय व इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्टोरिकिल रिसर्च ने किया है. देश की आजादी में शहादत देनेवालों में वारिस अली, बिन्देश्वरी पाठक, खुदीराम बोस, भगवान लाल, वेंकट शुक्ला, जुब्बा सहनी, अमीर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, अनुराग सिंह, अयोध्या सिंह, बासुदेव सहनी, बंसी टटमा, बिहारी साह, बेनी भगत, भोदी कबाड़ी, भगत गोप, भगवान लाल दास, भागवत राउत, बिपिन सिंह, बिभीषण (महरा), बिहारी ठाकुर, बिन्दा सिंह, बिंदेश्वरी, बिनवारी सिंह, बिशनदेव घटवा, बिशन जोगी, बिरिची राय, बुधवन पासवान, बुद्धु दुसाध, बुद्धू मियां, बलाकी साह, चंद्र साह, चतुर्भुज मिश्रा, चाखन सिंह, चंद्र उर्फ झानस, दखाली साह, दुधई राय, दुधपाल सिंह, गंगा दास, गन्य दास, गोकुल साह, हाजी मुबारक अली, हरबंश राय, मोतीराम तिवारी, रोशन राम, हसन अली खान, मोहम्मद मुस्लिम, सागर साहनी, हेमराज राय, नन्हो मियां, सहदेव कुमार, हेमन राय, परमान तेली, सहदेव प्रसाद, इदरीस मोहम्मद, प्रभा सिंह, सरगुन दुसाध, जदुनंदन, पुकार सिंह, मोहम्मद सिद्दिकी, जगोबिन्द पासवान, पुदल राउत, सिद्धेश्वर राय, जयमंगल सिंह, कुरबान अली, सिंदेश्वर ठाकुर, झालप गोप, रफीक मियां, सुकेश्वर राय, जुगल सिंह, रहमतुल्ला, सुखन लोहार, कपिलदेव नारायण सिंह, रामावतार साह, सुखदेव राय, कपिलदेव सिंह, राम बहादुर सिंह, सुखदेव सिंह, खेतालन राय, रामदास, सुकेश्वर सिंह, किशोर साह, राम नारायण तिवारी, सुखदेव राउत, कुलदेव मिश्रा, राम प्रकाश सिंह, शुभकर, कंधी सिंह, रतन राय, सूरज दुसाध, लक्ष्मी प्रसाद, राम बड़ाइन ठाकुर, श्यामनंदन सिंह, मदन झा, रामफल मंडल, विष्णु देव, मथुरा मंडल, रामदेव साह, प्रफुल्ल चाकी, मथुरा ठाकुर, रासबिहारी सिंह, मौजी झा और रज्जाक मियां का नाम प्रमुख है. इसके अलावा 44 स्वतंत्रता सेनानियों को जेल में बंद किया गया. इनमें कई को काला पानी की सजा दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >