Madhubani News : नगर परिषद की बैठक में उपमुख्य पार्षद ने भेदभाव का लगाया आरोप

नगर परिषद की सामान्य बैठक मुख्य पार्षद बबीता शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई.

झंझारपुर. नगर परिषद की सामान्य बैठक मुख्य पार्षद बबीता शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई. बैठक में चुपचाप रहने वाली उप मुख्य पार्षद साबिया प्रवीण भड़क गयी. उन्होंने कार्यालय से उनके साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बैठक केवल नाश्ता एवं फोटो खिंचवाने के लिए बुलाया जाता है. एक भी आवेदन की जानकारी कार्यालय के पदाधिकारी से उपलब्ध नहीं करायी जाती है. उन्होंने कहा कि वार्ड पांच में जल जमाव है. उन्होंने कहा कि अभी आते हुए उन्होंने वार्ड पांच में जल जमाव को देखा. उन्होंने कहा कि जब वह उन्हें इस तरह की दिक्कत हो सकती है तो आम जनता को कितनी दिक्कत हो रही होगी. उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में लाइट लगाने की बावत भी प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया. कहा कि लाइट लगते ही खराब हो जाती है. कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि ऐसी बातें नहीं है. उन्होने जेई को वार्ड पांच के जलजमाव वाले क्षेत्र का सड़क एवं नाला निर्माण का प्राक्कलन 24 घंटा के अंदर देने को कहा है. किसी तरह उप मुख्य पार्षद को शांत कराया गया. इसी बीच वार्ड 23 के वार्ड आयुक्त गुज्जर साह भी भड़क गए. वार्ड आयुक्तों ने साफ सफाई संतोषजनक नहीं होने पर भी खूब सवाल उठाया. कार्यपालक पदाधिकारी ने अध्यक्ष बबीता शर्मा की सहमति से व्यवस्था दी कि अब वार्ड आयुक्त अपने वार्ड में सफाई कर्मियों की हाजिरी बनायेंगे. तब ही एजेंसी को भुगतान होगा. कार्यपालक पदाधिकारी ने सरकारी चापाकल के नजदीक सोख्ता बनाने की बात कहते हुए सभी वार्ड आयुक्त से उनके क्षेत्र के लिए प्रस्ताव मांगा. कुंआ के नजदीक भी यह व्यवस्था लागू करने की बात कही. वार्ड 11 के राजकुमार मंडल ने कार्यपालक पदाधिकारी से कहा कि दो वर्ष के अंदर दिए गए प्रस्ताव की सूची दें. ताकि यह देखा जा सके कि कितना काम हुआ और नहीं. बैठक में एक दो वार्ड आयुक्त को छोड़ सभी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gajendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >