Deoghar news : नव विवाहिता की हत्या के आरोप में पति को भेजा गया जेल

मधुपुर : थाना क्षेत्र के दुधानी में दहेज के लिए नव विवाहिता की हत्या किये जाने के आरोप में पुलिस ने महिला के पति पूरन मंडल को गिरफ्तार कर गुरुवार

मधुपुर : थाना क्षेत्र के दुधानी में दहेज के लिए नव विवाहिता की हत्या किये जाने के आरोप में पुलिस ने महिला के पति पूरन मंडल को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है. घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरा नहीं किये जाने पर ससुराल वालों पर नवविवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है. मामले में मृतका के पिता मिसरना गांव निवासी छतरू मंडल ने बताया है कि पिछले एक साल पहले उन्होंने अपनी 19 वर्षीय बेटी गौरी देवी का विवाह मधुपुर थाना क्षेत्र के दुधनी गांव निवासी पूरन मंडल से किया था. कुछ दिन तक सब ठीक रहा. उसके बाद ससुराल वालों की ओर से बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे. घर में आपसी कलह के कारण उसकी बेटी गोरी मायके में आ गयी थी. पिछले 29 जून को गौरी के ससुराल वाले उसे ठीक से रखने का आश्वासन देकर मायके से ले गये थे. इधर बुधवार को उसके पति पूरन मंडल ने बताया कि गौरी की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. वे लोग जब अस्पताल पहुंचे तो देखा कि गौरी मृत पड़ी है. मायके वालों ने दावा करते हुए कहा है कि गौरी की हत्या दहेज के कारण ससुराल वालों ने कर दी है. घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >