Deoghar news : जंगल में बैठकर करते थे ठगी, पांच साइबर आरोपी गिरफ्तार

वरीय संवाददाता, देवघर . साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर साइबर ठगी के

वरीय संवाददाता, देवघर . साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर साइबर ठगी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में पांच साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये सभी आरोपी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर उनसे ठगी कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि आरोपित फर्जी क्रेडिट कार्ड अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि और कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से केवाइसी अपडेट कराने, पीएम किसान योजना व एसबीआइ क्रेडिट कार्ड से जुड़ा फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठगी करते थे.

पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया है कि वे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर उपभोक्ताओं को भ्रमित करते थे और उनसे गोपनीय जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. गिरफ्तार किये गये आरोपियों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी मनोज कुमार राय, प्रदीप कुमार यादव, अमोद यादव, सरैया गांव निवासी जितेंद्र यादव व देवीपुर थाना क्षेत्र के पांडु रायडीह गांव निवासी सुधीर कुमार दास शामिल हैं. छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से आठ मोबाइल सहित 13 सिम कार्ड व तीन प्रतिबिंब सिम बरामद किये हैं. जांच में सामने आया है कि इन लोगों के पास से बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ ऑनलाइन ठगी की कई शिकायतें पहले से दर्ज मिली हैं. गिरफ्तार आरोपितों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इस कार्रवाई में साइबर थाने के इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता, एसआइ टेकलाल मेहता व सशस्त्र बल शामिल थे.

हाइलाइट्स

॰पुलिस ने आठ मोबाइल सहित 13 सिम कार्ड व तीन प्रतिबिंब सिम जब्त किये॰बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ ऑनलाइन ठगी की कई शिकायतें पहले से दर्ज

॰मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा गांव के समीप जंगल में गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish kundan

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >