Deoghar news : चार पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा

संवाददाता, देवघर. आने वाले दिनों में त्योहार को देखते हुए पूर्व रेलवे की ओर से कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया हैं. इसके लिए रेलवे ने हावड़ा और

संवाददाता, देवघर. आने वाले दिनों में त्योहार को देखते हुए पूर्व रेलवे की ओर से कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया हैं. इसके लिए रेलवे ने हावड़ा और रक्सौल, सियालदह और गोरखपुर, आसनसोल और पटना के साथ ही आसनसोल और गोरखपुर के बीच चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. यह सभी ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे.

इन ट्रेनों का होगा परिचालन

03043 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 15 नवंबर (08 ट्रिप) के बीच प्रत्येक शनिवार को रात 11:00 बजे हावड़ा से खुलेगी और अगले दिन शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी तथा 03044 रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल दिनांक 28 सितंबर से 16 नवंबर (08 ट्रिप) के बीच प्रत्येक रविवार को शाम 5:45 बजे रक्सौल से खेलगी. और अगले दिन रात 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

03131 सियालदह-गोरखपुर पूजा स्पेशल 30 सितंबर से 18 नवंबर (15 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को सियालदह से शाम 6:15 बजे खलेगी, और अगले दिन रात 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी तथा 03132 गोरखपुर-सियालदह पूजा स्पेशल 01 अक्टूबर से 19 नवंबर बीच प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को गोरखपुर से 13:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07:30 बजे सियालदह पहुंचेगी.

03527 आसनसोल-गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से 07 नवंबर तक (07 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को आसनसोल से 13:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और 03528 गोरखपुर-आसनसोल पूजा स्पेशल दिनांक 27 सितंबर से 08 नवंबर के बीच (07 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 06:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 20:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी.

03511 आसनसोल – पटना पूजा स्पेशल 19 अक्टूबर से 09 नवंबर (04 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को 13:20 बजे आसनसोल से खुलगी. और उसी दिन 20:15 बजे पटना पहुंचेगी और 03512 पटना-आसनसोल पूजा स्पेशल 19 अक्टूबर से 09 नवंबर के बीच (04 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को पटना से 21:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:50 बजे आसनसोल पहुंचेगी..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJIV RANJAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >