Deoghar news : बाबा मंदिर में 60 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

संवाददाता, देवघर. श्रावणी मेले की शुरुआत होने से पहले हरेक दिन बाबा मंदिर में स्पर्श पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. बाबा मंदिर में अभी से ही

संवाददाता, देवघर. श्रावणी मेले की शुरुआत होने से पहले हरेक दिन बाबा मंदिर में स्पर्श पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. बाबा मंदिर में अभी से ही श्रावणी मेला का माहौल दिखने लगा है. शनिवार को बाबा मंदिर में करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया है. इस क्रम में श्रद्धालुओं के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा. बोल बम और जय शिव के जयकारों से परिसर गूंजता रहा. हजारों के संख्या में गेरुआ वस्त्रधारी कांवरियों ने बाबा मंदिर में जलार्पण कर स्पर्श पूजा की. शनिवार को भीड़ अधिक रहने के कारण शीघ्रदर्शनम कूपन की कतार में भी काफी संख्या में कांवरिये दिखे, जो ओवरब्रिज होते हुए बाहर तक चली गयी थी. इसके पूर्व शनिवार को पट खुलने के बाद सबसे पहले बाबा पर कांचा जल चढ़ाया गया, इसके बाद सरदारी पूजा अर्चना की गयी और इसके बाद भक्तों के लिए पट खोल दिया गया. वहीं कतार में लगे श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. शनिवार को शुभ तिथि होने के कारण बाबा मंदिर पहुंचे कई श्रद्धालुओं ने मुंडन, गठबंधन और हवन जैसे अनुष्ठानों को संपन्न कराया. शनिवार को 4897 भक्तों ने शीघ्रदर्शनम् कूपन के माध्यम से पूजा-अर्चना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajiv ranjan

राजीव रंजन, वर्ष 2014 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >