सांसद बीडी राम ने मंत्री से यूरिया की कमी दूर करने की मांग की

सांसद बीडी राम ने मंत्री से यूरिया की कमी दूर करने की मांग की

प्रतिनिधि गढ़वा पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने केंद्रीय ग्रामीण एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर गढ़वा एवं पलामू जिलों में यूरिया खाद की भारी कमी दूर करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि किसानों को खरीफ व रबी फसल के लिए आवश्यक खाद समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे कृषि उत्पादन और आजीविका प्रभावित हो रही है. सांसद ने बताया कि गढ़वा जिले में 7000 एमटी यूरिया की आवश्यकता है, पर केवल 6021.48 एमटी का आवंटन हुआ है. वहीं पलामू जिले की 9800 एमटी आवश्यकता के विरुद्ध सिर्फ 7129.70 एमटी मिला है. वर्तमान में गढ़वा को 978.515 एमटी और पलामू को 2670 एमटी यूरिया की अविलंब आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि पर्याप्त आपूर्ति न होने से जमाखोरी और कालाबाजारी बढ़ रही है. समाचार पत्रों के अनुसार झारखंड को 1.59 लाख एमटी यूरिया का आवंटन होना था, पर केवल 1.13 लाख एमटी ही मिला है. सांसद ने मांग की कि झारखंड सहित पलामू संसदीय क्षेत्र में आवश्यकतानुसार तुरंत यूरिया उपलब्ध कराया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >