Seraikela Kharsawan News : कुड़मी को एसटी में शामिल करने की मांग का विरोध, सड़क पर आदिवासी

सरायकेला. ट्रैक्टर, वैन व बसों पर सवार होकर जिला मुख्यालय पहुंचे लोग

खरसावां. सरायकेला-खरसावां जिले में कुड़मी/महतो को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने की मांग के विरोध में गुरुवार को विशाल आक्रोश बाइक रैली निकाली गयी. सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न इलाकों से हजारों आदिवासी समुदाय के लोग बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय सरायकेला पहुंचे. उन्होंने सरना झंडा थामे जिला समाहरणालय तक प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी हुई.

राष्ट्रपति से हक व अधिकारों की सुरक्षा की गुहार लगायी :

ज्ञापन में कहा गया कि झारखंड में कुड़मी/महतो समुदाय द्वारा एसटी की श्रेणी में शामिल होने की मांग से आदिवासी समुदाय चिंतित है. उनका कहना है कि कुड़मी/महतो एक मजबूत समुदाय है और उनकी एसटी में सूचीबद्धता से आदिवासियों के हक अधिकार प्रभावित होंगे. आदिवासी समाज ने राष्ट्रपति से यह अनुरोध किया है कि लोकुर समिति द्वारा निर्धारित मानदंडों को यथावत् रखा जाए. ज्ञापन में आदिवासी अधिकारों की रक्षा की भी जोरदार मांग की गयी है.

बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग भी हुए शामिल :

विरोध पदयात्रा में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे. लोग ट्रैक्टर, वैन और बसों के माध्यम से भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे. खरसावां के केरसे मुंडा चौक में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और वहां से एकजुटता का संदेश देते हुए सरायकेला के लिए रवाना हो गए.

सड़क पर जाम की स्थिति बनी

बाइक रैली के दौरान खरसावां से सरायकेला तक सड़क पर जाम लग गया. छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही.

अनोखे प्रदर्शन के अंदाज:

प्रदर्शनकारियों ने अपने नारों के साथ लहूलुहान टाइगर के पुतले के साथ विरोध जताया. संताली और अन्य आदिवासी भाषाओं में लिखे तख्तियां भी प्रदर्शन में देखने को मिलीं.

प्रमुख नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे:

प्रदर्शन में पूर्व मंत्री देवेंद्र नाथ चांपिया, समाजसेवी बासंती गागराई, मांगीलाल पुरती, मनोज सोय, मंगल सिंह मुंडा, जिंगी हेंब्रम, सुरेश सोय, लखीराम मुंडा, करम सिंह मुंडा, रामचंद्र सोय, भंज सांगा, धर्मेंद्र मुंडा, आसु मुंडा, गणेश गागराई, सावन सोय, सुरेश हेंब्रम, विष्णु हेंब्रम, सावित्री कुदादा, शिव शंकर शंकर हेंब्रम, दशरथ उरांव, महेश मिंज, मुन्ना सोय, पार्वती गागराई, लाल सिंह सोय, मंगल सिंह जामुदा, कृष्णा सोय, केपी सेठ सोय, लुबुराम सोय, सुरेश सोय, रामचंद्र मुंडा, भरत सिंह मुंडा, मानसिंह मुंडा, सुखदेव सरदार, सुरेंद्र सरदार आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >