East Singhbhum News : सामाजिक संगठनों की अनदेखी पर संघ ने प्रशासन पर जतायी आपत्ति

मऊभंडार : आंबेडकर चौक पर झारखंड भाषा-भाषी मूल निवासी संघ की हुई बैठक

घाटशिला. मऊभंडार स्थित आंबेडकर चौक पर झारखंड भाषा-भाषी मूल निवासी संघ की रविवार को बैठक हुई. संघ के सलाहकार सुराई बास्के की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में वक्ताओं ने कहा कि घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के मुसाबनी, घाटशिला और मऊभंडार में डॉ आंबेडकर जयंती और संविधान दिवस का आयोजन सामाजिक संगठनों के माध्यम से किया जाता है. इसकी सूचना अनुमंडल कार्यालय को लिखित रूप से दी जाती है. बावजूद इसके एसडीओ कार्यालय द्वारा हाल ही में बुलायी गयी महत्वपूर्ण बैठक में स्थानीय सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, झारखंड आंदोलनकारियों, ग्राम प्रधानों और सलाहकारों को आमंत्रित नहीं किया गया. संगठन ने इस रवैये पर आपत्ति जताते हुए इसे सामाजिक संगठनों की उपेक्षा बताया. बैठक में मुकेश कर्मकार, सुनील मार्डी, प्रकाश मुखी, भीमा कारुवा, सुरई बास्के मौजूद थे.

एचसीएल-आइसीसी में स्थानीय युवाओं की बहाली की मांग

झारखंडी भाषा-भाषी मूल निवासी संघ ने मऊभंडार एचसीएल/आइसीसी फुटबॉल मैदान में बैठक कर प्रस्ताव पारित कर एचसीएल आइसीसी सुरदा, केंदाडीह और राखा माइंस में स्थानीय बेरोजगार युवाओं की बहाली की मांग की. संघ के सलाहकार सुराई बास्के ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल जल्द ही एचसीएल प्रबंधन और ठेका कंपनियों से मिलकर झारखंड अन इंप्लाइज एंड इम्प्लॉइज लेबर वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >