मंच से युवाओं को जोड़ने का निर्णय

हिंदू युवा मंच की बैठक प्रखंडस्तरीय बैठक दड़दाग में रविवार को हुई

ओरमांझी.

हिंदू युवा मंच की बैठक प्रखंडस्तरीय बैठक दड़दाग में रविवार को हुई. अध्यक्षता राजू रंजन ने की. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. संगठन के विस्तार व सनातनी समाज के युवाओं को जोड़ने पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही हिंदू समाज को और सशक्त बनाने के लिए बच्चों को उच्च शिक्षा देने, नशापान त्याग कर बच्चों का अच्छी संस्कार देने समेत संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया. मौके पर प्रखंड युवा दस्तक के अध्यक्ष आशीष कुमार साहू ने कहा कि हिंदू युवा संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना व धर्म की रक्षा करना है. इस अवसर पर शशि मेहता, अभिमन्यु सिंह, ब्रजभूषण नीरज, मनोज कुमार, रोहित कुमार, फूलेन्द्र कुमार, विजय कुमार, ललित सिंह, करण सिंह, बबलू तिर्की, सुनील कुमार, अजय साहू, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >