डॉक्टर पर कार सहित दो गाड़ी ले भागने का आरोप, नगर थाने में शिकायत

देवघर. बिहार के भागलपुर निवासी एक डॉक्टर पर कार सहित दो गाड़ी ले भागने का मामला सामने आया है. एक महिला ने नगर थाने में शिकायत देकर उक्त भागलपुर निवासी

देवघर. बिहार के भागलपुर निवासी एक डॉक्टर पर कार सहित दो गाड़ी ले भागने का मामला सामने आया है. एक महिला ने नगर थाने में शिकायत देकर उक्त भागलपुर निवासी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. महिला ने बताया कि उसकी दोनों गाड़ियों को परिवहन कार्यालय लाकर ट्रांसफर कराने का भी दबाव बनाया गया था. कागज पर जबरन उससे व उसके पति से हस्ताक्षर भी कराये गये थे. इसके बाद आरोपित डॉक्टर उसकी दोनों गाड़ी लेकर फरार हो गये. मामले में नगर थाने की पुलिस से महिला ने कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >