डीसी ने सौंदर्यीकरण कार्य का लिया जायजा

जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार ने समाहरणालय सभागार, एनआईसी कार्यालय, उपायुक्त न्यायालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने दोनों सभागार में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के प्रगति की जानकारी

जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार ने समाहरणालय सभागार, एनआईसी कार्यालय, उपायुक्त न्यायालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने दोनों सभागार में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के प्रगति की जानकारी ली. कार्य को गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश दिया. वहीं, डीसी ने एनआइसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष एवं एनआइसी कार्यालय का भी निरीक्षण किया. विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली. एनआइसी कक्ष में यत्र-तत्र फैले कचरे, अव्यवस्थित रखरखाव को देखते हुए नाराजगी जाहिर की. कार्यालय परिसर को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया. उन्होंने समाहरणालय परिसर में फैले विद्युत एवं इंटरनेट तारों को हटाकर सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, प्रभारी नजारत उप समाहर्ता विकेश कुणाल प्रजापति, डीआइओ संतोष कुमार घोष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >