डीएसपी व थानेदार को बांधी नेह की डोर

दीपक-25 पुलिस पाठशाला में पढ़नेवाले बच्चों की मां व बहनों ने राखी बांधी संवाददाता, मुजफ्फरपुर कन्हौली नाका में संचालित पुलिस पाठशाला के बच्चों के लिए शनिवार यादगार रहा. नगर डीएसपी-2

दीपक-25 पुलिस पाठशाला में पढ़नेवाले बच्चों की मां व बहनों ने राखी बांधी संवाददाता, मुजफ्फरपुर कन्हौली नाका में संचालित पुलिस पाठशाला के बच्चों के लिए शनिवार यादगार रहा. नगर डीएसपी-2 विनीता सिन्हा व थानेदार शरत कुमार ने पहुंचकर रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया. बच्चों को मिठाई बांटकर विशेष टी-शर्ट दी गयी. गोपालगंज के एसपी अवधेश सरोज दीक्षित व मुजफ्फरपुर की पूर्व नगर डीएसपी-1सीमा, वीडियो कॉल पर बच्चों से जुड़ीं व आशीर्वचन कहे. यह बच्चों के लिए प्रेरणादायक क्षण था. डीएसपी विनीता ने बच्चों और उनकी माताओं से राखी बंधवाई.एसएसपी सुशील कुमार के मोतीझील स्थित पुलिस कार्यालय में पहुंचकर संगठन की बहनों ने उन्हें राखी बांधी. इस दौरान बहनों ने एसएसपी को आशीर्वाद दिया. एसएसपी ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >