Samastipur: नरहन मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मचाया धमाल

प्रखंड के नरहन हाई स्कूल स्टेडियम में गणेश पूजा मेला के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने धमाल मचाया.

विभूतिपुर. प्रखंड के नरहन हाई स्कूल स्टेडियम में गणेश पूजा मेला के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने धमाल मचाया. भक्ति व देश प्रेम से जुड़े गीतों पर जब बच्चों ने ठुमके लगाया तो दर्शक भावविभोर हो उठे. अध्यक्षता वान्या इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर निरंजन कुमार ने की. संचालन दीक्षा सहनी व साकेत कुमार ने संयुक्त रूप से किया. प्रारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति देकर आगंतुक अतिथियों, अभिभावकों व मौजूद अन्य लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. शुरुआत में जय गणेश देवा गाने पर आयुषी, भाव्या व टीम ने भव्य प्रस्तुति दी. इसके बाद गांव के अधिकारी बड़का भैया हो गाने पर गरिमा, गुनगुन सहित सहयोगी कलाकारों ने गजब का परफॉर्मेंस कर मौजूद तमाम लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया. मौके पर विजय चौधरी, गणेश सहनी, घनश्याम राय, क्रांति कुमार, पंकज, प्रभात, राजेश, समीर, सोनू, रिमझिम आदि थे. वहीं आदित्या, एहसान, अंबर, तनिष्क, फलक, मयंक, आरुष, अक्षर, अमन, आकांक्षा, अधिराज, साध्वी, काजल, माही, हर्षिता, आर्यन, सौरभ, छोटी, जिज्ञासा, तनवीर, गुलशन, अनुप्रिया, प्रियांशु आदि ने भी प्रस्तुति दी. स्वागत मेला समिति के अध्यक्ष प्रभु नारायण राय व धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के फाउंडर प्रशान्त रंजन ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >