बकखाली में बढ़ रही है पर्यटकों की भीड़

पर्यटकों की अच्छी उपस्थिति से व्यवसायियों ने में काफी उत्साह है.

पर्यटकों की अच्छी उपस्थिति से व्यवसायियों में है काफी उत्साह कोलकाता. इस बार दुर्गापूजा के दौरान बकखाली पर्यटकों से गुलजार हो उठा है. स्थानीय होटलों के मालिकों व व्यवसायियों के अनुसार, पर्यटकों की भीड़ पिछले सालों के मुकाबले कहीं ज्यादा है और इसकी बड़ी वजह है बकखाली का नया रूप. पर्यटकों की अच्छी उपस्थिति से व्यवसायियों ने में काफी उत्साह है. गंगासागर-बकखाली विकास परिषद के चेयरमैन एवं दक्षिण 24 परगना जिला परिषद के उपाध्यक्ष श्रीमंत कुमार माली ने बताया कि समुद्र तट को पूरी तरह पर्यटक को लुभाने के लिए व उसके सौंदर्यीकरण के लिए कई सुविधाएं शुरू की गयी हैं. यहां नया पार्किंग ऑफिस खोला गया है. साथ ही एक बड़ा पार्क, सस्ते दर पर पेयजल, शौचालय, पर्याप्त रोशनी और टाइल्स लगे रास्तों की व्यवस्था की गयी है. जिला परिषद के सदस्य अखिलेश बारुई के मुताबिक, इन सुधारों का असर अब साफ दिख रहा है. समुद्र तट पर लहरें उफान पर हैं और यह नजारा पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है. कोलकाता से आने वाले यात्रियों के लिए भी अब बकखाली पहुंचना आसान हो गया है. हातानिया-दो आनिया नदी पर बने नये पुल के कारण अब सीधे गाड़ी लेकर यहां पहुंचा जा सकता है, जिससे समय और परेशानी दोनों बच रही हैं. होटलों के सस्ते पैकेज, कम समय में समुद्र देखने का अनुभव और होटल मालिकों का आतिथ्य पर्यटकों को और आकर्षित कर रहा है. स्थानीय व्यवसायी और होटल मालिक बढ़ती भीड़ से बेहद खुश हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >