फसल विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने लगाये गंभीर आरोप

प्रखंड के गढ़ लक्ष्मीपुर गांव में खेत की फसल को लेकर हुआ विवाद रविवार को हिंसक झड़प में बदल गया

बड़हिया. प्रखंड के गढ़ लक्ष्मीपुर गांव में खेत की फसल को लेकर हुआ विवाद रविवार को हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. पहले पक्ष के किसान सह चंद्रभानु सिंह के पुत्र राम कुमार ने थाने में दिये आवेदन में कहा है कि वे अपने खेत में गोभी की खेती कर रहे हैं. आरोप है कि गांव के ही शंभु सिंह और उसके परिजन बार-बार उनके खेत में घोड़ा-घोड़ी छोड़ देते हैं. जिससे फसल बर्बाद हो रही है. जब उन्होंने इसका विरोध किया और मवेशियों को भगाकर आरोपियों के घर तक पहुंचे तो वहां शंभू सिंह, पवन सिंह, रामदास सिंह, गोपाल कुमार और शिवम कुमार समेत कई लोग इकट्ठा हो गये. आरोप है कि सभी ने मिलकर गाली-गलौज की और शंभू सिंह ने रस्सी से उनका गला कसने का प्रयास किया. वहीं अन्य ने मुक्का और डंडे से पिटाई की. किसी तरह परिजनों के पहुंचने से वे जान बचाकर भाग निकले. दूसरी ओर पवन सिंह की पत्नी नीतू देवी ने उल्टे राम कुमार और उनके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाये हैं. नीतू देवी का कहना है कि राम कुमार, गोपाल कुमार, रजनीश कुमार और चंद्रमान सिंह जबरन उनके घर में घुस आये और गाली-गलौज करने लगे. इसी दौरान उनकी बेटी को जमीन पर पटक दिया गया. जब वे बचाने गयी तो उनके साथ अभद्रता की गयी. नीतू देवी का आरोप है कि उनके पति पवन सिंह घर लौटे तो आरोपियों ने उन्हें भी पकड़कर बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी. जाते-जाते आरोपियों ने पूरे परिवार को खत्म कर देने की चेतावनी दी. मामले में थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन मिले हैं. पुलिस जांच कर रही है और सत्यापन के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >