मेहरमा थाना क्षेत्र में शराब पीकर बाइक और अन्य वाहनों को चलाने वालों पर रोकथाम के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इंस्पेक्टर रूबी मिंज एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में सिदो-कान्हू चौक सहित अन्य मार्गों पर छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान चालकों के एनालाइजर टेस्ट के साथ वाहन के आवश्यक कागजात और डिक्की की जांच की. थाना प्रभारी ने तेज गति से वाहन चलाने से बचने, सीट बेल्ट पहनने, निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को वाहन में न बैठाने और हेलमेट पहनने की कड़ी हिदायत दी. अभियान के दौरान एएसआई सहदेव प्रसाद एवं पुलिस बल भी मौजूद थे, जिन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
