Madhubani News : माकपा नेताओं ने प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना

बिस्फी लोकल कमिटी के सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम व सीएम के खिलाफ नारेबाजी की.

बिस्फी. बिस्फी लोकल कमिटी के सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम व सीएम के खिलाफ नारेबाजी की. अध्यक्षता ललित कुशवाहा ने की. सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में किसान ऋण के बोझ तले आत्महत्या कर रहे हैं. किसानों को फसल क्षति बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है. पश्चिमी कोसी नहर का हाल बेहद खराब है. किसानों को मुफ्त में बिजली देने की आवश्यकता है. बिहार सरकार बसेरा 1 एवं 2 के तहत भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन नहीं दिया जा रहा है. सभी उद्योग बंद पड़े हैं. नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है. खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है. जमीन सर्वे एवं परिमार्जन का समय बढ़ाने के साथ किसान को खतियान, केवाला और जरूरी कागजात उपलब्ध कराने की आवश्यकता है. लोकल सचिव बाबूलाल महतो ने कहा कि बिस्फी में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण करने की मांग की. सभा को बिंदू यादव, ललित कुशवाहा, अखिलेश पंजियार, अरुण कुमार, केवल मुखिया, लालू प्रसाद यादव, पुरनी देवी, सोगारथ मुखिया, बेचन सदाय, सीताराम यादव, दिलीप यादव, महेश सहनी, विनोद यादव, मोसाफीर मुखिया मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gajendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >