200 ग्राम गांजा के साथ पकड़े गये अभियुक्त को कोर्ट से सजा

Court sentences accused caught with 200 grams of marijuana

मुजफ्फरपुर. रेलवे स्टेशन पर 200 ग्राम गांजा के साथ पकड़े गए एक अभियुक्त को अनन्य विशेष न्यायालय, मुजफ्फरपुर ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है. रेल थाना मुजफ्फरपुर द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य और चार्जशीट के आधार पर, अभियुक्त मो. हारुण रशीद को एनडीपीएस के तहत दोषी ठहराया गया. अभियुक्त पारू का रहने वाला है. न्यायालय ने हारुण रशीद को 10 हजार का अर्थदंड लगाया है. इसके साथ ही, न्यायालय ने जेल में बिताई गई 29 दिन की अवधि को ही उनकी सजा में समायोजित कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >