चोरी की दो बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़. नगर थाने की पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साहिबगंज जिला कोटलपोखर अंगूठियां निवासी जुबना साहा व डोमना साहा को

पाकुड़. नगर थाने की पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साहिबगंज जिला कोटलपोखर अंगूठियां निवासी जुबना साहा व डोमना साहा को गिरफ्तार किया गया है. दोनों गाड़ी बिना नंबर प्लेट के बताए जा रहे हैं. मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास ने बताया कि दिवा गश्ती के दौरान कोलाजोड़ा चौक के समीप पुलिस बल ने मोटरसाइकिल से आ रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया. लेकिन दोनों युवक गाड़ी छोड़कर भागने लगे. शक के आधार पर दोनों को पकड़ा . उक्त दोनों आरोपी से कागजात की मांग की गयी, लेकिन दिखने में असमर्थ रहा. गाड़ी को जब्त कर थाना लाया गया है. उक्त आरोपी से पूछताछ की गयी है. पूछताछ के क्रम में बताया गया कि दोनों गाड़ी बंगाल से चोरी की गयी है. कांड संख्या 121/25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >