मिहिजाम. रूपनारायणपुर के आवासीय इलाके में चोरी की लगातार घटनाएं बढ़ रही है. पुलिस ने चोरी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त में आये लोगों के नाम नजीब खान, विशाल हरी, राहुल हरी व राज ठाकुर बताए गए हैं. सभी रूपनारायणपुर के अलग-अलग मुहल्ले के निवासी हैं. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों को पहले भी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है. इनके पास से एक देसी कट्टा, लोहे का राॅड और रसिस्यां बरामद किया गया है. कुछ चोरी की घटना में अपनी संलिप्ता भी स्वीकार किया है. पुलिस ने पकड़े गये लोगों को शनिवार को आसनसोल कोर्ट में पेश कर रिमांड के लिए अर्जी दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
