सहकारिता मंत्री ने की राज्य व केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा

समाहरणालय स्थित सर्किट हाउस के सभागार में शनिवार को सहकारिता विभाग बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गयी

लखीसराय. समाहरणालय स्थित सर्किट हाउस के सभागार में शनिवार को सहकारिता विभाग बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गयी. जिसमें सहकारिता विभाग, बिहार सरकार अंतर्गत सभी राज्य व केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की गयी. विशेषकर सहकारी चौपाल अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के एसओपी के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी. साथ ही सीएमआर जमा करने की निर्धारित तिथि 14 सितंबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए निर्देशित किया गया. इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र योजना जिसमें एक ही कैंपस में उचित मूल्य उर्वरक, बीज, कीटनाशक जैसे कृषि इनपुट उपलब्ध हो सकेगा. मृदा, बीज, उर्वरक परीक्षण जैसी सुविधा मिलेगी. एफपीओ, एनसीडी पोर्टल, मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटी का मेंबरशिप आदि के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गयी. मंत्री डॉ प्रेम कुमार के साथ संयुक्त निबंधक प्रभाकर कुमार, संयुक्त निबंधक ऑडिट मुकेश कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी लखीसराय सुमन कुमारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी शेखपुरा प्रवीण कुमार सिन्हा, प्रबंध निदेशक दी मुंगेर जमुई सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के वीरेंद्र शर्मा, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी फरहान दानिश, लखीसराय और शेखपुरा के सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी और अंकेक्षक उपस्थित थे. वहीं इससे पूर्व अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद चंद्रवंशी, अमरजीत देवगन सहित दर्जनों महासभा के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया तथा चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >