कांग्रेस की गाली यात्रा और वोट चोरी का नारा जनता को गुमराह करने की कोशिश : दीपक प्रकाश

कांग्रेस की गाली यात्रा और वोट चोरी का नारा जनता को गुमराह करने की कोशिश : दीपक प्रकाश

लोहरदगा़ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बख्शीडीपा में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम व सांसद खेल प्रतियोगिता को लेकर बैठक आयोजित हुई. इसके साथ ही करमा पूर्व संध्या कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. बैठक में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और पूर्व सांसद सुदर्शन भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे. करमा पूर्व संध्या कार्यक्रम में गांवों से आये वरिष्ठ लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सभी का सम्मान करते हैं और समाज की हर महिला को मां, बहन और परिवार की तरह मानते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भ्रम और भ्रष्टाचार की राजनीति कर रही है. राहुल गांधी की यात्रा केवल गाली यात्रा बनकर रह गयी है. कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री की दिवंगत मां तक को मंच से गाली दी, जो बेहद निंदनीय है. माफी मांगने के बजाय वे वोट चोरी का नारा देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य पुरानी प्रक्रिया है लेकिन भाजपा सरकार में इसकी गहन जांच हो रही है. कांग्रेस इस प्रक्रिया को घुसपैठियों को संरक्षण देने के रूप में देख रही है. बिहार में लगभग 26 लाख दोहरे मतदाता दर्ज हुए हैं. कांग्रेस का इस पर हंगामा करना हास्यास्पद है. दीपक प्रकाश ने कहा कि यदि भाजपा वोट चोरी करती तो 240 नहीं बल्कि 400 से अधिक सीटें जीतती और झारखंड में भी भाजपा की सरकार होती. करमा पूजा झारखंड का एक महापर्व है : करमा पूर्व संध्या कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि करमा पूजा झारखंड का एक महापर्व है जिसमें पूरा राज्य झूम उठता है. इस पर्व में गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से समाज की पहचान होती है. करमा पर्व धरती, प्रकृति और समाज को जोड़ने वाला त्योहार है जो भाईचारे और रिश्तों को मजबूत करता है. बैठक और कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों और संगठनों से काफी संख्या में लोग शामिल हुए. मौके पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >