Deoghar news : कांग्रेस ने टावर चौक पर चलाया वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान

देवघर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत टावर चौक से की. यह अभियान 15 अक्तूबर तक चलेगा.

प्रमुख संवाददाता, देवघर. देवघर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत टावर चौक से की. यह अभियान 15 सितंबर से देशभर में चल रहा है और 15 अक्तूबर तक चलेगा. देवघर जिले में इसे सभी प्रखंड, नगर, पंचायत और वार्ड स्तर पर चलाया जायेगा. जिला कांग्रेस ने एक लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने कहा कि देश में चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहा है और मतदाता सूची में छेड़छाड़ कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया की भाजपा अपने समर्थकों के नाम फर्जी आइडी के जरिये सूची में दर्ज करा रहा है, जबकि गैर-भाजपाई वोटरों के नाम किसी न किसी बहाने हटाये जा रहे हैं. जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस यह अभियान गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाकर भाजपा की वोट चोरी की साजिश का पर्दाफाश करेगी. मौके पर प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, मुकुंद दास, विवेक मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष कुमार राज, एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष रवि बर्मा, अमित पांडेय, आशिष भारद्वाज, राकेश जयसवाल, विकास राउत, नूनू खान, चंदन कुमार, संजीव यादव, शैफ दानिश, चंदन यादव, रंजीत यादव, अजय कृष्णा भारती और दिलीप यादव सहित कई कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे. *चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट बनकर कर रहा वोट चोरी : डॉ. मुन्नम संजय

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >