विभाग ने दिया किसानों की बिजली समस्या के समाधान का भरोसा

प्रखंड के गंगासराय पंचायत के किसानों की आवाज बुलंद करने के बाद बिजली विभाग हरकत में आ गया है

बड़हिया

. प्रखंड के गंगासराय पंचायत के किसानों की आवाज बुलंद करने के बाद बिजली विभाग हरकत में आ गया है. रविवार को बड़हिया एसडीओ ओमप्रकाश और ग्रामीण जेई रौनक कुमार ने पंचायत में पहुंचकर किसानों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना. बैठक के दौरान किसानों द्वारा बिजली बिल में गड़बड़ी की शिकायत पर विभाग ने तुरंत सुधार किया और आश्वासन दिया कि अगले माह से सही बिल मिलेगा. वहीं खेतों में लगे जले हुए ट्रांसफॉर्मर और जर्जर तारों को बदलने का भरोसा भी किसानों को दिया गया. अधिकारी ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरते ही पुराने और खतरनाक तारों को हटाकर नये तार लगाये जायेंगे. दरअसल, शनिवार को गंगासराय पंचायत के किसानों ने उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा को ज्ञापन सौंपकर विभाग की लापरवाही पर आपत्ति जतायी थी. किसानों का कहना था कि बिना खपत के अत्याधिक बिजली बिल आ रहा है और जले ट्रांसफार्मर के कारण सिंचाई कार्य बाधित है. ज्ञापन के बाद उपमुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को तुरंत समस्या सुलझाने का निर्देश दिया था. रविवार की बैठक इसी निर्देश के बाद आयोजित की गयी. किसानों ने विभाग की पहल पर संतोष जताया और उम्मीद जतायी कि जल्द ही सभी समस्याओं से राहत मिलेगी. मौके पर किसान केडी सिंह, सुजीत कुमार, अरुण कुमार सिंह, भूपेश कुमार, ज्योति कुमार, पप्पू सिंह, विपुल कुमार, पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >