फोन पर परेशान करनेवालों के खिलाफ आशा ने की शिकायत

धमदाहा

धमदाहा. मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुरा दक्षिण पंचायत के मिल्की वार्ड नंबर 10, निवासी आशा कार्यकर्ता रीना कुमारी ने थाने में आवेदन दिया है कि वह वर्तमान में मिल्की केंद्र संख्या 72 में आशा कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत है. बीते 28 तारीख को उनके मोबाइल पर नंबर 9054267505 से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने अभद्र गाली-गलौज की. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कॉल काट दिया गया. इसके बाद एक अन्य नंबर 7838891515 से फोन कर उनके सहकर्मी आशा अमीषा देवी के बारे में भी भद्दी बातें की गईं. रीना कुमारी ने बताया कि कॉलर बार-बार अलग-अलग नंबर से फोन कर उन्हें परेशान करता है. पीड़िता ने आशंका जताई है कि कभी भी उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है.मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >