Giridih News: बिरहोरों की जमीन कब्जाने की शिकायत पर सीओ ने किया निरीक्षण

Giridih News: सीओ ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को कड़ी फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि कब्जा करने वाले को चिह्नित किया जा रहा है. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि रविवार को गावां अंचलाधिकारी को शिकायत मिली कि जमीन को कुछ दबंगो द्वारा ट्रेक्टर लगाकर जोता जा रहा है.

कोनारबांक में रह रहे बिरहोरों की जमीन पर वहां के कुछ कथित दबंगो के द्वारा कब्जा करने की शिकायत पर सीओ उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सीओ गावां पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे, तो एक ट्रैक्टर को खेत की जुताई कर निकलते देखा. सीओ ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को कड़ी फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि कब्जा करने वाले को चिह्नित किया जा रहा है. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि रविवार को गावां अंचलाधिकारी को शिकायत मिली कि जमीन को कुछ दबंगो द्वारा ट्रेक्टर लगाकर जोता जा रहा है. बीरेंद्र बिरहोर, करन बिरहोर, मदन बिरहोर, काशी बिरहोर, लालो बिरहोरीन, जिरिया बिरहोरीन व नारायण बिरहोर का कहना है की वे लोग उक्त जमीन पर वर्षों से रह रहे हैं. पूर्व में अंचल के द्वारा सभी परिवारों को जमीन व आवास उपलब्ध कराया गया था. रविवार को कुछ लोग जमीन की जबरन जोताई करने लगे. वहीं पहुंच पथ को भी जेसीबी से काट दिया गया. वहां रह रहे बिरहोरों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की. इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. इस दौरान एसआई परमेश्वर चौधरी, सीआई विजय चौधरी, विवेक राय, कॉंग्रेस यादव समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >