Darbhanga News: आज दरभंगा में 51 योजनाओं का शिलान्यास एवं 32 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे सीएम

Darbhanga News:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को दो कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दरभंगा आ रहे हैं.

Darbhanga News: दरभंगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को दो कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दरभंगा आ रहे हैं. यहां 3463 करोड़ 20 लाख की लागत से 94 विकासात्मक योजनाओं एवं 465 करोड़ 89 लाख की लागत से सिंचाई, भवन एवं विकास संबंधी कुल 51 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. साथ ही 47 करोड़ 74 लाख की लागत से सिंचाई, भवन, विद्युत एवं विकास संबंधी 32 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. गुरुवार को बम निरोधक दस्ता, स्वान दस्ता की टीम कार्यक्रम स्थल की जांच की. यह टीम शुक्रवार को भी कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व स्थल जांच करेगी.

दोपहर 1.30 बजे शोध संस्थान पहुंचेंगे सीएम

मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे हवाई मार्ग से आयेंगे. समाहरणालय से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार सीएम संस्थान परिसर में प्रगति यात्रा की योजनाओं का शिलान्यास, निरीक्षण के अलावा अन्य योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन के साथ संस्थान के प्रशासनिक भवन का भूमि पूजन एवं पौधारोपण, जीविका दीदियों, पेंशनधारियों एवं अन्य लाभुकों से संवाद करेंगे. जबकि मनीगाछी प्रखंड के राघोपुर दक्षिणी में कार्यकर्ताओं के साथ सीएम संवाद करेंगे.

दोनों जगहों पर चिह्नित किया गया सेफ हाउस

दोनों कार्यक्रम स्थल समेत आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है. संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए मजबूत बैरिकेडिंग की गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किसी कारणवश रुकने की स्थिति उत्पन्न होती है, तो अल्प अवधि के विश्राम लिए संस्थान परिसर के पांडुलिपि भवन को सेफ हाउस बनाया गया है. वहीं मनीगाछी में राघोपुर दक्षिणी के मुखिया कार्यालय का चयन सेफ हाउस के रूप में किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >