Giridih News :आरके महिला महाविद्यालय में स्वच्छता पखवारा का आयोजन

Giridih News :आरके महिला कॉलेज में गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया. सीटीओ पुनूम प्रभा मुंडू के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में 22 बटालियन एनसीसी हजारीबाग की कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कार्यक्रम के तहत कैडेट्स ने स्वच्छोत्सव थीम पर कई गतिविधियां कीं. इसमें स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई की गयी. पेंटिंग प्रदर्शनी लगायी गयी और कविता पाठ के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया गया.

स्वच्छता स्वस्थ समाज की नींव

कॉलेज की प्राचार्य डॉ मधुश्री सेन सान्याल ने छात्राओं से कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि एक स्वस्थ समाज और राष्ट्र निर्माण की नींव है. वहीं, सीटीओ पुनूम प्रभा मुंडू ने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर व्यक्ति अपने परिवार से इसकी शुरुआत करेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में कशिश, माही, निशा, बहमनी, सरिता, साल्वी और शिवांगी सहित अन्य छात्राओं का योगदान सराहनीय रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >