मधुपुर. प्रखंड के सलैया स्थित मधुस्थली विधापीठ के ताइक्वांडो खिलाड़ी चौथी सीआईएससीई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप खेलने के लिए बुधवार को तमिलनाडु त्रिपुरा के लिए प्रस्थान हुए. बिहार के संयुक्त सदस्यों टीम में विद्यालय के 10 खिलाड़ी व प्रशिक्षक मो आजाद अंसारी के साथ ट्रेन के माध्यम से रवाना हुए. जिसमें अभय कुमार, इमरान हसन, आशीष किस्कू, सुजीत कुमार, मानीय लाकड़ा, साकेत कुमार, अमृतराज, अमन कुमार, फरहान आलम, सत्यम शाह शामिल है. यह प्रतियोगिता त्रिपुरा के एजीभी ग्लोबल एकाडमी में 27 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
