दादी-पिता के हाथों मां को पीटता देख भाग रहे बच्चे की तालाब में डूबने से हुई मौत

कोतवाली थाना अंतर्गत मेदिनीपुर के हबीबपुर इलाके में दादी और पिता के हाथों अपनी मां को पिटते देखकर भागने के दौरान तालाब में गिर कर डूबने से साढ़े तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी.

पुलिस ने मृत बच्चे के पिता-दादी को किया गिरफ्तार

खड़गपुर. कोतवाली थाना अंतर्गत मेदिनीपुर के हबीबपुर इलाके में दादी और पिता के हाथों अपनी मां को पिटते देखकर भागने के दौरान तालाब में गिर कर डूबने से साढ़े तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में आक्रोश है. पुलिस ने मृत बच्चे के पिता और दादी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार मृत बच्चे का नाम सोमू गथाई और गिरफ्तार किये गये आरोपियों का नाम निरूप गथाई (पिता ) और मीनू गथाई (दादी) हैं. मालूम जो कि निरूप और रूबी (मृत बच्चे की मां) ने प्रेम विवाह किया था. विवाह के बाद से ही निरूप और उसकी मां मीनू रूबी पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार करते थे. शनिवार को भी मां-बेटे ने रूबी को बुरी तरह से पीटा. अपनी मां को पिता और दादी के हाथों पिटता देखकर सोमू डर गया. वह घर से भागा और सामने मौजूद एक तालाब में गिरकर डूब गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मृत बच्चे के पिता और दादी को गिरफ्तार करके थाने लेकर गयी. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >