स्वतंत्रता सेनानी प्रीतिलता को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी प्रीतिलता वद्देदार को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यह राज्य ‘अनगिनत तेजस्वी बेटियों’ की जन्मभूमि है.

संवाददाता, कोलकाता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी प्रीतिलता वद्देदार को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यह राज्य ””अनगिनत तेजस्वी बेटियों”” की जन्मभूमि है. ममता बनर्जी ने ””एक्स”” पर एक पोस्ट में राज्य की अन्य महिला स्वतंत्रता सेनानियों जैसे मातंगिनी हाजरा, कल्पना दत्ता, बीना दास और सुनीति चौधरी का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा, ””स्वतंत्रता सेनानी और शहीद प्रीतिलता वद्देदार के बलिदान दिवस पर, मैं उन्हें अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. मैं बंगाल की इस धरती को नमन करती हूं, जहां ऐसी वीरांगना ने जन्म लिया. केवल वे ही नहीं… मातंगिनी हाजरा से लेकर कल्पना दत्ता तक, वीणा दास से लेकर सुनीति चौधरी तक… हमारा बंगाल अनगिनत वीरांगनाओं की जन्मभूमि है.””मुख्यमंत्री ने कहा, ””मेरा हमेशा से मानना रहा है कि बंगाल के बिना स्वतंत्रता आंदोलन सफल नहीं हो पाता. बंगाल स्वतंत्रता आंदोलन की रीढ़ है.”” ममता बनर्जी ने बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में उनकी सरकार द्वारा स्थापित अलीपुर संग्रहालय का भी उल्लेख किया और कहा कि सेनानियों के एकता और सद्भाव के दृष्टिकोण को संरक्षित किया जाना चाहिए.

प्रीतिलता वद्देदार बंगाल के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी सूर्य सेन के नेतृत्व में चटगांव शस्त्रागार छापेमारी दल की एक प्रमुख सदस्य थी.

चटगांव (अब बांग्लादेश में) में 1932 में एक यूरोपीय क्लब पर छापे के बाद सायनाइड खाने से उनकी मृत्यु हो गयी. उन्होंने गिरफ्तारी के बजाय मृत्यु को चुना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >