Ranchi News माताओं के लिए आदर्श हैं संत मोनिका : आर्चबिशप

कैथोलिक विश्वासियों ने रविवार को संत मोनिका का पर्व मनाया. संत मोनिका को माताओं की संरक्षिका संत माना जाता है.

कैथोलिक विश्वासियों ने मनाया संत मोनिका का पर्व

रांची. कैथोलिक विश्वासियों ने रविवार को संत मोनिका का पर्व मनाया. संत मोनिका को माताओं की संरक्षिका संत माना जाता है. आराधना के बाद पुरुलिया रोड स्थित संत जोसेफ क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. कैथोलिक महिला संघ रांची पेरिश की ओर से किया गया. मुख्य अतिथि आर्चबिशप विसेंट आईंद थे. संत मोनिका को माताओं के लिए आदर्श बताया और उनकी राह पर चलने की बात कही. आर्चबिशप ने कहा कि आज के समय में अभिभावकों को लोग भूलते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि परिवार में माताओं को विशेष सम्मान मिलना चाहिए. इससे एक आदर्श परिवार के निर्माण में सहायता मिलती है. केंद्रीय समिति की महिलाओं ने माता मोनिका का गान प्रस्तुत किया. इसके बाद आरती नृत्य, करम नृत्य व गान प्रस्तुत किये गये. पत्थलकुदवा, अलबर्ट कंपाउंड, रांची पेरिश, वर्धमान कंपाउंड सहित अन्य मोहल्लों के विश्वासियों ने अपनी प्रस्तुति दी. मौके पर पल्ली पुरोहित फादर आनंद डेविड और कैथोलिक सभा के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम में महिला संघ की प्रेसीडेंट मधु कच्छप, सेक्रेटरी फ्रांसिस्का बाखला, ट्रेजरर कुमकुम, सलाहकार जसिंता तिग्गा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >