विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत चलाया गया अभियान
नमामि गंगे परियोजना के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन जिले के विभिन्न स्कूलों में बुधवार को किया गया.
By VIKASH NATH | Updated at :
रामगढ़. नमामि गंगे परियोजना के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन जिले के विभिन्न स्कूलों में बुधवार को किया गया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिनमें उच्च विद्यालय सौंदा डी, प्लस टू उच्च विद्यालय कोईरी टोला, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय मांडू, बालिका उच्च विद्यालय भुरकुंडा, भुरकुंडा उच्च विद्यालय भुरकुंडा, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पतरातू, उच्च विद्यालय गोला तथा यूपीजी उच्च विद्यालय सिरू शामिल थे. इस अवसर पर विद्यालय परिसरों व आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया. विद्यार्थियों ने सफाई अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. साथ ही वृक्षारोपण कर स्वच्छ व हरित वातावरण की दिशा में योगदान दिया. सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ भी ली. कार्यक्रम के दौरान छात्रों के बीच चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बच्चों ने स्वच्छ भारत व स्वच्छ गंगा विषय पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की. प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने संदेश दिया कि स्वच्छता को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है