Darbhanga News: समस्याओं के ऑन द स्पॉट निराकरण को बिजली विभाग की शिविर आज

Darbhanga News:प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को बिजली विभाग की ओर से शिविर लगायी जायेगी.

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को बिजली विभाग की ओर से शिविर लगायी जायेगी. विभागीय सहायक अभियंता प्रभात चंद्र ने बताया कि इस शिविर में बिजली बिल से संबंधित त्रुटि सहित कई अन्य समस्या का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया जायेगा. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपनी समस्या का निबटारा कराने के लिए शिविर में उपस्थित होने की अपील की. बताया कि स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायत, विद्युत आपूर्ति, विपत्र सुधार, नये विद्युत सम्बन्ध, कृषि विद्युत सम्बन्ध, गलत रीडिंग तथा खराब मीटर संबंधित शिकायतों के निबटारा के लिए यह शिविर लगायी जायेगी. इसमें मीटर में गड़बड़ी, बिजली बिल महीनों में बिना मीटर रीडिंग आने, अनावश्यक रूप से अधिक बिलिंग की समस्या का समाधान भी किया जाएगा. शिविर में बिजली विभाग के वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >