Madhubani News : नये मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए लगाया शिविर

प्रखंड क्षेत्र स्थित मतदान केंद्र संख्या 32, 33, 34, 37 सहित सभी मतदान केंद्रो पर रविवार को शिविर का आयोजन किया गया.

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र स्थित मतदान केंद्र संख्या 32, 33, 34, 37 सहित सभी मतदान केंद्रो पर रविवार को शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें नये मतदाताओं को नाम जोड़ने को लेकर प्रपत्र 6 लिया गया. वहीं प्रपत्र 6 ,7, 8 के तहत कार्य किया गया. मौके पर नाम जोड़ने, संशोधन करने एवं मृत मतदाता को हटाने का कार्य की गई . बीडीओ बसंत कुमार सिंह ने कई मतदान केंद्र का निरीक्षण करते हुए उपस्थित बीएलओ को कई दिशा निर्देश दिए. कहा कि सभी प्रपत्र 6, 7 और 8 के तहत नए मतदाता का नाम जोड़ने से लेकर हटाने का काम चल रहा है. नए नियम के साथ जमा करने पर उनका आवेदन स्वीकृत कर नाम जोड़ दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >