Buxar News: ज्योति प्रकाश चौक के पास नप के कचरे में लगी आग, सड़क पर छाया अंधेरा

बक्सर . नगर परिषद क्षेत्र में संध्या समय नगर के ज्योति प्रकाश चौक पर नहर में निस्तारित कचरे में अचानक आग लग गया. जिसके बाद कचरे से निकलने वाले धुंआ

बक्सर .

नगर परिषद क्षेत्र में संध्या समय नगर के ज्योति प्रकाश चौक पर नहर में निस्तारित कचरे में अचानक आग लग गया. जिसके बाद कचरे से निकलने वाले धुंआ से आस-पास तथा स्टेशन रोड के साथ ही ज्योति प्रकाश चौक अंधेरा में डूब गया. वहीं सडक व आबादी के बीच फैले धुंआ से लोगों को घुटन महसूस होने लगी. इसके साथ ही वहां से गुजरने वाले लोगों को अनचाहे रोना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार ज्योति प्रकाश चौक स्थित नहर के पुलिया के दोनों किनारों पर निस्तारित कचरे में आग लग गई. एकत्रित कचरे में रविवार को संध्या समय अचानक आग लग गई.

जिससे उठे घने धुएं ने शहर के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है. इससे न केवल आमजन को परेशानी हुई, बल्कि बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार संध्या समय लगभग 6 बजे लगी और तेज हवा के कारण देखते ही देखते पूरे कचरा स्थल में फैल गई. धुएं की मोटी परत ने आसमान को ढंक लिया. जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगीं. स्थानीय निवासी लोगों ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है, नगर परिषद की लापरवाही के कारण अक्सर नहर के किनारे निस्तारित कचरे में ऐसी घटनाएं होती हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद कचरे के सुरक्षित निस्तारण को लेकर गंभीर नहीं है. नियमित साफ-सफाई न करना तथा आस-पास के दुकानदारों के साथ ही पूर्व में नगर परिषद के डंप कचरा आग जैसी घटनाओं को न्योता इस गर्मी के मौसम में दे रहा है. स्वास्थ्य पर पड़ेगा प्रभाव

कचरे में लगने वाली आग से उठने वाले धुएं में कई तरह के हानिकारक रसायन और विषैले तत्व होते हैं. जो लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकते हैं. इससे लोगों में बीमारियां और समस्याएं फैल सकती हैं. इसकी संभावना बनी हुई है. धुएं के संपर्क से अस्थमा के मरीजों की स्थिति बिगड़ सकती है. लगातार धुआं फेफड़ों की सूजन और संक्रमण को बढ़ा सकता है. त्वचा में एलर्जी, खुजली या चकत्ते हो सकते हैं. लगातार प्रदूषित वातावरण में रहने से थकान, चिड़चिड़ापन, नींद की कमी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >