बुढ़वा महादेव रोड में मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

बड़कागांव. बड़कागांव थाना क्षेत्र के कांड़तरी पंचायत के बुढ़वा महादेव रोड में 11 अप्रैल की सुबह एक महिला का शव मिला. महिला की पहचान मिर्जापुर निवासी अजय कुमार की पत्नी

बड़कागांव. बड़कागांव थाना क्षेत्र के कांड़तरी पंचायत के बुढ़वा महादेव रोड में 11 अप्रैल की सुबह एक महिला का शव मिला. महिला की पहचान मिर्जापुर निवासी अजय कुमार की पत्नी मनिका कुमारी के रूप में की गयी है. उक्त महिला का मायका बड़कागांव कोरियाडीह है. उनके पिता गजेंद्र महतो हैं. मायके वालों का आरोप है कि मोनिका के साथ मारपीट कर हत्या कर दी गयी, फिर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसे फेंक दिया गया है. बड़कागांव थाना को इसकी सूचना दे दी गयी है. थाना प्रभारी नेमधारी रजक मामले की छानबीन कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SALLAHUDDIN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >