Bokaro News: ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत, मुआवजे को लेकर जाम की सड़क

बोकारो, बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के एलएच मोड़ के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक सूरज कुमार (15 वर्ष) सोनाटांड़ खटाल निवासी

बोकारो, बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के एलएच मोड़ के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक सूरज कुमार (15 वर्ष) सोनाटांड़ खटाल निवासी विजय यादव का पुत्र था. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बारी को-ऑपरेटिव मोड़ के पास सड़क जाम कर दी. विजय यादव के बयान पर बीएस सिटी थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, सूरज सड़क किनारे अपने दोस्त के साथ जा रहा था. इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने सूरज को अपनी चपेट में ले लिया. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पिता विजय यादव लोगों के सहयोग से उसे बोकारो जनरल अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया. लोग शव लेकर बारी को-ऑपरेटिव मोड़ पहुंचे और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. लोग वाहन चालक पर कार्रवाई करने और मुआवजे की मांग कर रहे थे. मुख्य मार्ग (एक तरफ) लगभग डेढ घंटे तक जाम रहा. बीएस सिटी थाना इंस्पेक्टर सुदामा कुमार, सीओ दीवाकर दूबे व रितुडीह मुखिया रेणु देवी की उपस्थिति में सरकारी मुआवजा देने पर सहमति बनी. वाहन मालिक को थाना बुलाकर अन्य लाभ देने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद स्थिति सामान्य हुई. मुख्य मार्ग पर आवागमन बहाल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >