Bokaro News : सेवानिवृत्ति के बाद जीवन में आने वाले परिवर्तनों के प्रबंधन की दी गयी जानकारी

Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट से अगस्त-25 में सेवानिवृत्त होने वाले कुल 31 कार्मिकों को सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं व सेवानिवृत्ति के बाद जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों

Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट से अगस्त-25 में सेवानिवृत्त होने वाले कुल 31 कार्मिकों को सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं व सेवानिवृत्ति के बाद जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी देने के लिए रविवार को‘ एक नये सफर की शुरुआत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में मानव संसाधन के अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया. नये मेडिक्लेम योजना की जानकारी के साथ कार्यक्रम के प्रयोजन से सभी को अवगत कराया. अनीता झा (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) ने अंतिम निपटारा गतिविधियों के बारे जानकारी दी.

आवास प्रतिधारण नीति के बारे में दी जानकारी :

मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ जया लक्ष्मी ने इस्पात कर्मियों को स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया. योग विशेषज्ञ कृष्ण बंधु मिश्रा ने इस्पात कर्मियों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में जानकारी दी. उप प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) दीपशिखा ने उपस्थित समूह को वित्तीय प्रबंधन व नगर प्रशासन विभाग के सहायक महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार ने आवास प्रतिधारण नीति के बारे में जानकारी दी. इएसएएफ स्माल फाइनेंस बैंक की बोकारो शाखा प्रबंधक प्रियदर्शिनी व उनकी टीम न सीनियर सिटीजन के लिए धन निवेश पर सुझाव व बैंकिंग सुविधाओं के बारे में बताया. अंत में वरीय प्रबंधक कल्पना ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >