Bokaro News : महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है समिति : अनीता तिवारी

Bokaro News : महिला समिति बोकारो की अध्यक्ष अनीता तिवारी के नेतृत्व में समिति ने शुक्रवार को बोकारो क्लब सेक्टर पांच के अभिनंदन कक्ष में सदस्याओं के लिए पाक कला

Bokaro News : महिला समिति बोकारो की अध्यक्ष अनीता तिवारी के नेतृत्व में समिति ने शुक्रवार को बोकारो क्लब सेक्टर पांच के अभिनंदन कक्ष में सदस्याओं के लिए पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया. इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.

शुक्ला विश्वास, ज्योति, रंजना, दीप, यामिनी व मिन्नी रहीं विजेता :

निर्णायक मंडली में अध्यक्ष अनीता तिवारी, उपाध्यक्ष इति रथ व देवजानी मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों की पाक कला का बारीकी से निरीक्षण कर अपना निर्णय सुनाया. प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर शुक्ला विश्वास, ज्योति, रंजना, दीप, यामिनी व मिन्नी विजेता रहीं. सभी को सहभागिता के लिए पुरस्कार मिला. मनोरंजक खेल व संगीत के कार्यक्रम का संचालन श्वेता कुमार ने किया. समिति की सचिव ऋचा प्रियदर्शिनी ने सदस्याओं को समाजसेवा में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया. समिति की कार्यकारिणी दल की सदस्य अभिरुचि प्रिया, अंजली, अनिशा, जया, प्रीति, सिम्मी व आशा का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

नमकीन, मिष्ठान, मसाले, पापड़, सिलाई वस्त्र की प्रदर्शनी ने मोहा मन :

कार्यकम के दौरान महिला समिति के सुरभि व स्वावलंबन केंद्र के कर्मियों के द्वारा बनाये नमकीन, मिष्ठान, मसाले, पापड़, सिलाई के वस्त्र आदि की प्रदर्शनी रखी गई, जिसकी सभी ने काफी सराहना की. समिति की अध्यक्ष अनीता तिवारी ने कहा : समिति महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >